उत्तर भारत के सबसे बड़े उपनगर उत्तम नगर में कांड: 7 गिरफ्तार और 1 नाबालिग हिरासत में

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-  उत्तम नगर मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 वां वां अपराधी गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। यह कदम पुलिस की सतत निगरानी और तेज़ कार्रवाई का परिणाम है, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली। अब तक इस मामले में कुल 14 वयस्कों और 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया जा चुका है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में शामिल हैं: सयरा (कली पत्नी रज़ज़ान) (उम्र 40 वर्ष), सरिफ़ान पत्नी गफ़्फ़ार (उम्र 50 वर्ष), सलमा पत्नी जुमादीन (उम्र 36 वर्ष), सुहैल (साहिल पुत्र इमामुद्दीन) (उम्र 21 वर्ष), समीर चौहान पुत्र मुश्ताक (उम्र 20 वर्ष), फ़िरोज़ पुत्र गफ़्फ़ार (उम्र 22 वर्ष) और इस्माइल पुत्र ग़नी खान (उम्र 50 वर्ष)।

साथ ही एक नाबालिग लड़के, उम्र 14 वर्ष, को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी इस मामले में हुई हिंसा और उपद्रव में उनकी संलिप्तता के आधार पर की गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्थानीय और गुप्त सूचना स्रोतों का उपयोग करते हुए अपराधियों के ठिकानों और गतिविधियों का विश्लेषण किया।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। लगातार पैट्रोलिंग और सतर्क निगरानी के चलते क्षेत्र में शांति बनाए रखने में मदद मिली है। पुलिस की कार्रवाई से यह संदेश भी गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा या कानून को तोड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox