दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, तमिलनाडु-बंगाल से 8 संदिग्ध गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, तमिलनाडु-बंगाल से 8 संदिग्ध गिरफ्तार

-भारत को नुकसान पहुंचाने की हुई साजिश नाकाम

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी आतंकी साजिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से कुल 8संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें ट्रेन से दिल्ली लाया जा रहा है। इनमें बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं। जांच में पता चला है कि ये सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेश स्थित कुछ आतंकी संगठनों के संपर्क में थे और भारत में बड़े हमले की योजना बना रहे थे।

भारत को नुकसान पहुंचाने की साजिश नाकाम
बता दें, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की है। तमिलनाडु के तिरुपुर इलाके से 6 संदिग्धों को विभिन्न गारमेंट यूनिट्स से पकड़ा गया, जबकि पश्चिम बंगाल से 2अन्य को गिरफ्तार किया गया। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि ये लोग ISI के निर्देशन में काम कर रहे थे और बांग्लादेशी आतंकी नेटवर्क से जुड़े थे। इनकी योजना देश के संवेदनशील स्थानों पर हमला करने की थी, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता था। गिरफ्तार लोगों में बांग्लादेशी मूल के कई व्यक्ति शामिल हैं, जो फर्जी दस्तावेजों के साथ भारत में रह रहे थे।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह मॉड्यूल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़ा हुआ था। ISI के हैंडलर्स ने इन संदिग्धों को रेडिकलाइज किया और हमले की तैयारी करवाई थी। हालांकि, समय रहते इंटेलिजेंस इनपुट्स के आधार पर साजिश का पर्दाफाश हो गया। स्पेशल सेल की टीम ने संदिग्धों से मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की है, जिनकी जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल हैं। जिनके पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं। यह गिरफ्तारी देश की सुरक्षा के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। दिल्ली पुलिस ने इस ऑपरेशन में अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय किया। संदिग्धों को दिल्ली लाकर गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि उनके नेटवर्क के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके और आगे की साजिशों को रोका जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox