
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात एक फैक्ट्री संचालक की चाकू से हमला कर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जे ब्लॉक स्थित एक इकाई में काम करने वाले मजदूर के साथ एक दिन पहले सामान उठाने को लेकर कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक द्वारा डांट-फटकार के बाद नाराज़ मजदूर ने कथित तौर पर बदला लेने की ठान ली।
रात में घात लगाकर किया हमला
परिजनों के मुताबिक, आरोपी मजदूर ने अपने 20–25 साथियों के साथ मिलकर रात के समय फैक्ट्री मालिक रवि चौधरी पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उनकी गर्दन और ऊपरी हिस्से पर कई वार किए गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों के पास चाकू के अलावा अन्य हथियार भी मौजूद थे।

परिजनों का आरोप और पुलिस की जांच
मृतक के बड़े भाई ने बताया कि रईस नामक कर्मचारी के साथ एक दिन पहले विवाद हुआ था, जिसके बाद यह हमला अंजाम दिया गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। दिल्ली पुलिस की टीम और क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश जारी
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।
यह घटना औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से सुरक्षा कड़ी करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।





More Stories
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में मनाया महिला किसान दिवस
द्वारका श्री रामलीला सोसायटी ने किया जेन-जी खिलाड़ियों का सम्मान
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
संस्कारवान परिवार ही सशक्त समाज का आधार : तोखन साहू