क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: कौशल चौधरी गिरोह का मुख्य शूटर गिरफ्तार    

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-हत्या की साजिश विफल

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    नई दिल्ली में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कौशल चौधरी गिरोह के सक्रिय शूटर को दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय कुलदीप सिंह के रूप में हुई है, जिसे द्वारका क्षेत्र से पकड़ा गया। जांच एजेंसियों के मुताबिक वह बुराड़ी के एक व्यापारी की सुनियोजित हत्या को अंजाम देने की तैयारी में था, लेकिन समय रहते पुलिस ने साजिश को नाकाम कर दिया।

हथियार और चोरी की स्कूटी बरामद
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक अत्याधुनिक पीएक्स-30 ऑटोमैटिक पिस्टल, 7.65 मिमी की पिस्टल के जिंदा कारतूस तथा एक चोरी की स्कूटी बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी उगाही के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और पंजाब में हुए करीब पांच करोड़ रुपये की रंगदारी से जुड़े मामले में भी उसकी भूमिका सामने आई है। इसके अलावा कई फायरिंग की घटनाओं में भी उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन
जांच एजेंसियों का कहना है कि यह गिरोह केवल दिल्ली या आसपास के राज्यों तक सीमित नहीं है। आरोपी के तार विदेश में बैठे संचालकों से भी जुड़े पाए गए हैं। विशेष रूप से पुर्तगाल में बैठे कथित हैंडलर्स के साथ संपर्क के संकेत मिले हैं, जिससे गिरोह के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की आशंका और मजबूत हुई है।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में ऑपरेशन
पूरी कार्रवाई इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के नेतृत्व में अंजाम दी गई। यह ऑपरेशन एसीपी भगवती प्रसाद के मार्गदर्शन और डीसीपी हर्ष इंदौरा की निगरानी में संचालित किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और वित्तीय लेनदेन से जुड़े पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।

क्राइम ब्रांच का मानना है कि इस गिरफ्तारी से राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय उगाही और सुपारी किलिंग नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox