गांधी पार्क हत्याकांड का खुलासा: कोतवाली थाना पुलिस ने पांच दिन में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गांधी पार्क में मिले अज्ञात युवक के हत्या मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। थाना चांदनी चौक के अंतर्गत आने वाले गांधी पार्कमें 7 फरवरी 2026 को एक 20-25 वर्षीय युवक का शव मिला था। युवक के माथे पर गहरी चोट थी और पास में खून से सना पत्थर पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में यह मामला पूरी तरह अंधी हत्या (ब्लाइंड मर्डर) प्रतीत हो रहा था, क्योंकि घटनास्थल पर कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद नहीं था।

250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस ने चांदनी चौक और आसपास के इलाकों में लगे 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। रेलवे स्टेशन, फतेहपुरी, गुरुद्वारा क्षेत्र और अन्य स्थानों की रिकॉर्डिंग की बारीकी से जांच की गई। साथ ही 400 से अधिक स्थानीय लोगों, मजदूरों और आसपास रहने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

लगातार तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस को सुराग मिला कि घटना से एक रात पहले मृतक को एक युवक के साथ पार्क के आसपास देखा गया था। फुटेज में दोनों को मित्र की तरह साथ घूमते हुए पाया गया। संदिग्ध की तस्वीर स्पष्ट होने के बाद उसे स्थानीय सूत्रों के माध्यम से पहचान लिया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 12 फरवरी की शाम ख्वाया वाली गली, लेबर चौक क्षेत्र से 24 वर्षीय जुनैद खान को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से वारदात के समय पहने गए खून से सने कपड़े बरामद किए गए। घटनास्थल से मिला भारी पत्थर, जिसे हत्या में इस्तेमाल किया गया था, पहले ही पुलिस कब्जे में ले चुकी थी।

विवाद के बाद की वारदात
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक कंचा पिछले कुछ समय से चांदनी चौक क्षेत्र में रह रहा था और जेबतराशी जैसी गतिविधियों में लिप्त था। आरोपी के अनुसार, घटना वाली रात दोनों ने साथ समय बिताया। बाद में पैसों को लेकर विवाद हुआ और हाथापाई की स्थिति बन गई। झगड़े के दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार जुनैद खान उत्तर प्रदेश के शामली जिले का निवासी है और पढ़ाई बीच में छोड़ चुका है। वह दिल्ली में फुटपाथ पर रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता था। परिवार से अलग रहने के कारण वह अस्थायी जीवन व्यतीत कर रहा था।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox