क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 75 हजार की ठगी, शाहदरा साइबर पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 75 हजार की ठगी, शाहदरा साइबर पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़

-फर्जी एपीके फाइल से मोबाइल हैक कर की खरीदारी -चार आरोपी गिरफ्तार; ग्राहकों का गोपनीय डेटा भी बरामद

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर 75 हजार रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का शाहदरा साइबर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, कृष्णा नगर निवासी सीए सोनम चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति ने खुद को कोटक महिंद्रा बैंक का प्रतिनिधि बताकर उनसे संपर्क किया। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर व्हाट्सएप के जरिए एक एपीके फाइल भेजी। फाइल डाउनलोड करते ही पीड़िता का मोबाइल फोन हैक हो गया और उनके क्रेडिट कार्ड से 75,694 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली गई।

डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि ठगी की रकम से जेप्टो ऐप के जरिए इलेक्ट्रॉनिक व अन्य सामान मंगवाया गया था, जिसकी डिलीवरी फरीदाबाद के चार्मवुड विलेज में कराई गई। तकनीकी जांच और मनी ट्रेल के आधार पर पुलिस ने फरीदाबाद के सूरजकुंड स्थित लक्कड़पुर गांव में छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार झा, आशीष कुमार ओझा, विवेक कुमार उर्फ मोनू और इकरार के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आशीष कुमार ओझा पहले एक क्रेडिट कार्ड सेल्स कंपनी में काम करता था और उसके पास ग्राहकों का गोपनीय डेटा मौजूद था। इसी डेटा का दुरुपयोग कर फर्जी बैंक एपीके तैयार की गई और लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox