मिड डे मील किचन का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व स्वच्छता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: अमित खरखड़ी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मिड डे मील किचन का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व स्वच्छता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: अमित खरखड़ी

-सेंट्रल ज़ोन स्थित राव रघुबीर किचन में व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, बच्चों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने पर जोर

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  सेंट्रल ज़ोन स्थित राव रघुबीर मिड डे मील किचन का अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, भंडारण व्यवस्था तथा निर्धारित मानकों की बारीकी से जांच की गई।

अधिकारियों ने किचन में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और भोजन बनाने की प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मिड डे मील योजना के तहत बच्चों को मिलने वाले भोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, स्वच्छ और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी, ताकि योजना का लाभ विद्यार्थियों तक सही तरीके से पहुंच सके।

प्रशासन ने किचन स्टाफ को स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन करने और भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox