
मणिपुर/सिमरन मोरया/- मणिपुर में एक बार फिर हिंसा ने उग्र रूप ले लिया है। राज्य के उखरूल में हिंसा भड़कने के बाद इंटरनेट सेवाओं को 5 दिनों के लिए रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि हिंसा के दौरान कई घरों में आग लगा दी गई। इस घटना के बाद प्रशासन ने एहतियातन पूरे जिले में कर्फ्यू लगा दिया है। ताकी आगे हिंसा और अफवाहों को रोका जा सके।
अधिकारियों ने बताया कि शस्सत्र समूहोम ने पहाड़ी गांव के पास हवा में कई राउंड गोलियां दागीं। जिससे इलाके में दहशत फैल गई। जिसके बाद ग्रामीण अपना सामान लेकर पड़ोसी जिले कांगपोकपी की ओर चले गए। जबकि तांगखुल गांव के कई ग्रामीणों के भी इलाका छोड़ने की जानकारी है।
शनिवार को हुई हिंसा की शुरुआत
प्रशासन का कहना है कि उखरूल में हिंसा की शुरुआत 6 फरवरी को हुई जब लीटन गांव में 7-8 लोगों ने तांगखुल नागा समुदाय के एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट की। हालांकि, बताया जा रहा था मामल सुलझ जाएगा लेकिन रविवार की बैठक नहीं हुई। इसके बाद सोमवार की आधी रात को कुछ हथियारधारी बदमाशों ने लीटन सारईखोंग में तांगखुल नागा समुदाय के घरों में आग लगा दी। जिसके बाद नागा समुदाय ने कुकी समुदाय के घरों पर हमला कर दिया।
पुलिस ने क्या कहा
पुलिस द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, सोमवार को रात लगभग 12 बजे के. लुंगविराम गांव में एक छोटी-सी आग लगने की घटना हुई। जिसके बाद एक आवासीय घर को आंशिक रूप से नुकसान हुआ। वहीं, सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है और फिलहाल स्थिति सामान्य है।





More Stories
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
दिल्ली में सेक्सटॉर्शन साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, एक आरोपी गिरफ्तार
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना
पीएम श्री विद्यालय के कैंपस में करोड़ों की सेंधमारी, शिक्षिका के घर से 160 तोला सोना और 8 किलो चांदी ले गए चोर
द्वारका कोर्ट से सुनवाई से बच रहा घोषित अपराधी हरियाणा के झज्जर से गिरफ्तार,