
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में उद्यमी वैभव गांधी की हत्या के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट ने सनसनी फैला दी है, जिसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए दो लोगों ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में रणदीप मलिक और अनिल पंडित के नाम का उल्लेख किया गया है, जिससे पुलिस सतर्क हो गई है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, बवाना सेक्टर-4 में हुए इस हत्याकांड के बाद एक कथित ऑनलाइन संदेश सामने आया, जिसमें लिखा गया कि कारोबारी की हत्या सुनियोजित तरीके से करवाई गई। संदेश में यह भी दावा किया गया कि मृतक उनके काम में बाधा बन रहा था, जिसके चलते उसे रास्ते से हटाया गया। इसके साथ ही अन्य लोगों को भी अप्रत्यक्ष रूप से चेतावनी देने जैसी भाषा का इस्तेमाल किया गया है।
हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल पोस्ट की सत्यता की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पोस्ट वास्तव में आरोपियों द्वारा की गई है या किसी ने भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए इसे डाला है। जांच एजेंसियां सोशल मीडिया अकाउंट्स की ट्रैकिंग, डिजिटल साक्ष्य जुटाने और संभावित गैंग कनेक्शन की पड़ताल कर रही हैं।
पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और हत्या के पीछे के कारणों को लेकर कई एंगल से जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले में अहम खुलासे हो सकते हैं।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
अवैध शराब की अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड