स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव और पद्मश्री बिमल जैन को डी.लिट की मानद उपाधि से किया जाएगा सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-एसजीटीयू में विशेष दीक्षांत समारोह

गुरुग्राम/उमा सक्सेना/-   शिक्षा और सामाजिक योगदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गुरु गोबिंद सिंह ट्राई सेंटेनरी यूनिवर्सिटी (एसजीटीयू) एक विशेष दीक्षांत समारोह का आयोजन करने जा रही है। इस अवसर पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव तथा पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी और मानव विज्ञानी बिमल कुमार जैन को डी.लिट (ऑनरिस कॉसा) की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। यह सम्मान उन्हें समाज, स्वास्थ्य सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय और प्रेरणादायी योगदान के लिए दिया जा रहा है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह स्पेशल कन्वोकेशन मंगलवार, 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें शिक्षाविदों, छात्रों, गणमान्य अतिथियों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रहेगी। समारोह के दौरान दोनों सम्मानित व्यक्तित्वों की उपलब्धियों और समाज पर उनके सकारात्मक प्रभाव को रेखांकित किया जाएगा। एसजीटीयू समय-समय पर ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित करता रहा है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में बदलाव लाने की मिसाल पेश की है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य नई पीढ़ी को प्रेरित करना और उन्हें उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox