3 दिन के बाद सोने – चांदी के ग्राफ में आया बदलाव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

3 दिन के बाद सोने – चांदी के ग्राफ में आया बदलाव

-कमोडिटी ग्राफ में एक दम देखा गया भरी उछाल -जानिए मार्केट में आज का रेट

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  सोने और चांदी की कीमत में तीन दिन की गिरावट के बाद आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में 21,000 रुपये से अधिक तेजी आई है जबकि सोना करीब 5,000 रुपये से अधिक महंगा हुआ है। सुबह 9.30 बजे मार्च डिलीवरी वाली चांदी 17,738 रुपये की तेजी के साथ 2,53,999 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। इसी तरह अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 4,595 रुपये की तेजी के साथ 148586 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी। इससे पहले तीन दिन में चांदी की कीमत में 1.75 लाख रुपये की गिरावट आई थी।

चांदी पिछले सत्र में 2,36,261 रुपये के भाव पर बंद हुआ था और आज 2,45,711 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 2,45,711 रुपये तक लो गया और 2,57,480 रुपये तक हाई गया। चांदी की कीमत हाल में 4 लाख रुपये से ऊपर पहुंच गई थी। लेकिन हाल में उसमें काफी गिरावट आई है। सोना पिछले सत्र में 1,43,991 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,48,000 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,49,485 रुपये तक हाई गया। 10 बजे यह 4,528 रुपये की तेजी के साथ 1,48,519 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

सोने चांदी का इंटरनेशनल प्राइस
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 3.7 फीसदी तेजी के साथ $4,837.16 प्रति औंस पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह एक महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था। गुरुवार को यह $5,594.82 के ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था। इसी तरह स्पॉट सिल्वर भी 5.9% की तेजी के साथ $84.09 प्रति औंस पर आ गई। पिछले हफ्ते चांदी $121.64 प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई पर पहुंची थी।

विभिन्न शहरों में सोने का भाव

दिल्ली में आज सोने का भाव
.
स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): ₹1,12,432/8 ग्राम
. प्योर गोल्ड (24 कैरेट): ₹1,22,648/8 ग्राम

मुंबई में आज सोने का भाव
.
स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): ₹1,12,312/8 ग्राम
. प्योर गोल्ड (24 कैरेट): ₹1,22,528/8 ग्राम

चेन्नई में आज सोने का भाव
.
स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): ₹1,11,592/8 ग्राम
. प्योर गोल्ड (24 कैरेट): ₹1,21,736/8 ग्राम

हैदराबाद में आज सोने का भाव
.
स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): ₹1,12,312/8 ग्राम
. प्योर गोल्ड (24 कैरेट): ₹1,22,528/8 ग्राम

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox