इंटरनेट की लत को भूमि पेडनेकर ने बताया ‘दलदल’, फेक कंटेंट पर जताई चिंता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुंबई/उमा सक्सेना/-    अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी नई क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ‘दलदल’ को लेकर चर्चा में हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई इस सीरीज में भूमि का दमदार अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। कहानी अपराध, मानसिक तनाव और बचपन के ट्रॉमा जैसी संवेदनशील परतों को उजागर करती है। इसी बीच भूमि ने सोशल मीडिया और इंटरनेट की आदतों को लेकर खुलकर अपनी राय साझा की और इसे आधुनिक दौर का ‘दलदल’ करार दिया।

सोशल मीडिया की लत बनी सबसे बड़ा जाल
भूमि का कहना है कि उनके लिए सबसे खतरनाक ‘दलदल’ इंटरनेट स्क्रोलिंग रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि सोशल मीडिया पर समय बिताते-बिताते उन्हें एहसास ही नहीं होता था कि घंटों कब निकल जाते हैं। यह आदत धीरे-धीरे मानसिक थकान और समय की बर्बादी का कारण बनती है। उनके मुताबिक, आज डिजिटल दुनिया काफी हद तक डरावनी हो चुकी है, जहां गलत सूचनाएं तेजी से फैलती हैं और लोग बिना जांचे-परखे किसी बात को सच मान लेते हैं।

भूमि ने कहा कि एक बार किसी के बारे में नकारात्मक या झूठी जानकारी वायरल हो जाए तो बाकी लोग भी उसी को दोहराने लगते हैं, जिससे वह ट्रेंड बन जाता है। ऐसे माहौल में लोगों के लिए सजग रहना बेहद जरूरी है।

फेक न्यूज पर फैक्ट-चेक प्लेटफॉर्म की जरूरत
बातचीत के दौरान भूमि ने फर्जी खबरों और भ्रामक कंटेंट पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज के समय में एक ऐसे प्लेटफॉर्म की जरूरत है, जो सच और झूठ की पहचान तुरंत कर सके। अगर कोई स्टार्टअप या डिजिटल सिस्टम हो, जहां लोग जानकारी भेजें और एआई या विशेषज्ञ उसकी जांच कर सटीक तथ्य सामने रखें, तो इससे समाज को काफी फायदा होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि वह खुद एक एंटरप्रेन्योर के तौर पर भविष्य में इस दिशा में काम करना चाहती हैं और टेक्नोलॉजी के जरिए सही जानकारी उपलब्ध कराने के प्रयास कर सकती हैं।

BhumiPednekarभूमि पेडनेकर की वेब सीरीज ‘दलदल’ 30 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। इसमें उनके साथ समारा तिजोरी, आदित्य रावल समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। क्राइम और साइकोलॉजिकल ड्रामा से भरपूर इस सीरीज को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox