समस्तीपुर एसपी ऑफिस में महिला का आत्महत्या का प्रयास, खुद को सहायक जेल अधीक्षक की पत्नी बताया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

समस्तीपुर एसपी ऑफिस में महिला का आत्महत्या का प्रयास, खुद को सहायक जेल अधीक्षक की पत्नी बताया

-खुद को सहायक जेल अधीक्षक की पत्नी बताया

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- न्याय न मिलने से आहत होकर उठाया खौफनाक कदमबिहार के समस्तीपुर में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बरामदे में अपनी कलाई की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। घायल महिला की पहचान अमृता कुमारी के रूप में हुई है, जिसने खुद को दलसिंहसराय उपकारा में तैनात सहायक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार की पत्नी बताया। घटना के तुरंत बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे संभाला और सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है।

तीन दिनों से पुलिस के चक्कर, नहीं हो पाई सुनवाई

अमृता कुमारी नवादा जिले की रहने वाली हैं और दो बच्चों की मां हैं। जानकारी के अनुसार वह पिछले तीन दिनों से लगातार एसपी कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर पहुंच रही थीं। बीते दो दिनों से महिला और उसके बच्चों को वन स्टेप गृह में ठहराया गया था। शनिवार को भी वह बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं, लेकिन पुलिस अधीक्षक से मुलाकात नहीं हो सकी। इसी से आहत होकर उन्होंने ब्लेड से अपनी बाईं कलाई की नस काट ली।

शादी और बेदखली का लगाया आरोप

अमृता कुमारी का आरोप है कि वर्ष 2022 में गया के विष्णुपद मंदिर में उनकी शादी आदित्य कुमार से हुई थी और दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे। महिला का कहना है कि आदित्य कुमार के समस्तीपुर ट्रांसफर के बाद उनका व्यवहार बदल गया और अब वह उन्हें पत्नी मानने से इनकार कर रहे हैं। अमृता के अनुसार वह अपने बच्चों के साथ दो दिनों से आदित्य कुमार के सरकारी आवास में रह रही थीं, लेकिन एक दिसंबर को उनके ससुर दिलीप सिंह ने पुलिस की मदद से उनके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद जिला पुलिस भी हरकत में आई है। दलसिंहसराय थाना प्रभारी इरशाद अहमद ने बताया कि अमृता कुमारी की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार महिला की कलाई में टांके लगाए गए हैं और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox