महिला क्रिकेटर छेड़छाड़: आरोपी गिरफ्तार, पटवारी बोले—शर्मनाक 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महिला क्रिकेटर छेड़छाड़: आरोपी गिरफ्तार, पटवारी बोले—शर्मनाक 

मानसी शर्मा/-  मध्य प्रदेश के इंदौर में23 अक्टूबर को इंदौर में अपने होटल से कैफ़े जाते समय ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दो सदस्यों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी से पूछताछ भी की जा रही है।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने कहा, “ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के सुरक्षा अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई है कि टीम की दो सदस्यों के साथ अनुचित व्यवहार किया गया। एक प्राथमिकी दर्ज की गई और गहन रणनीतिक कार्रवाई के बाद आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अकील आज़ादनगर का निवासी है। उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 74 और 78 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 23 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे हुई, जब ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की सदस्य अपने होटल से कैफ़े की ओर जा रही थीं। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि सुरक्षा प्रोटोकॉल में कोई कमी तो नहीं थी।

महमानों का आदर करना, उनका सम्मान हम सभी की जिम्मेदारी है –जीतू पटवारी

इस मामले पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने कहा, “किसी भी शहर में जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित होता है तो खिलाडि़यों की सुरक्षा में सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका बन जाती है। उन्होंने कहा कि महमानों का आदर करना, उनका सम्मान हम सभी की जिम्मेदारी है। इस तरह की घटना इंदौर में घटना हम सभी के लिए शर्म का विषय है। कानून व्यवस्था की बात रही तो स्वाभाविक है कि इस मामले को मुख्यमंत्री को संज्ञान में लेना चाहिए और जिसकी भी जिम्मेदारी बनती है उसे सुनिश्चित करके दंड देना चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox