पीएम के जवाब पर सोनिया ने दागा सवाल, तो कैसे शहीद हो गये हमारे 20 सैनिक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएम के जवाब पर सोनिया ने दागा सवाल, तो कैसे शहीद हो गये हमारे 20 सैनिक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत व चीन के सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद प्रधान मंत्री के बयान को लेकर विपक्ष लगातार निशाना साध रहा है। पहले राहुल गांधी प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री व विदेश मंत्रालय के बयानों पर सरकार से सवाल पूछ चुके है तो अब कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी पीएम पर निशाना साधते हुए सवाल दागा है कि प्रधानमंत्री देश की जनता को बताये की जब चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा नही किया तो हमारे 20 सैनिक कैसे शहीद हो गये।
सोनिया गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री का कहना है कि चीन ने घुसपैठ नहीं की लेकिन वहीं दूसरी तरफ रक्षामंत्री ने अपने बयान में चीन के सैनिकों के सीमा में घुसने की बात कही और सेना इसका मुंह तोड़ जवाब देगी ये भी कहा, वहीं विदेश मंत्रालय लगातार चीन से बातचीत करता रहा। यहां तक कि हमारी सेना के अधिकारी भी चीन के अधिकारियों से बैठके कर मुद्दे को सुलझाने में लगे रहे। उन्होने कहा कि आज जब हम अपने शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, तो भारत जानना चाहता है कि हमारे 20 सैनिक गलवान घाटी में कैसे और क्यों शहीद हुए। सोनिया से पहले राहुल गांधी भी सरकार से पूछते रहे हैं कि क्या चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा किया है।
कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि लद्दाख के पेंगोंग त्सो और गलवां घाटी के बाद चीन के सैनिक डेपसांग इलाके में भी भारतीय सीमा के अंदर घुस आए हैं और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन की घुसपैठ से लगातार इनकार कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें देश की सीमाओं से ज्यादा अपनी छवि की चिंता है।
वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व रक्षा राज्य मंत्री पल्लम राजू और भंवर जितेंद्र सिंह ने यह दावा भी किया कि चीन के साथ गतिरोध न सिर्फ खुफिया विफलता है, बल्कि इस सरकार की व्यक्ति केंद्रित कूटनीति की नाकामी भी है। राजू ने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, इस मुश्किल समय में हम देश और अपनी सेना के साथ खड़े हैं, लेकिन सरकार से सवाल पूछना जारी रखेंगे।
हालांकि राहुल गांधी ने लद्दाख में गतिरोध को लेकर 23 जून को सरकार से सवाल पूछा था कि क्या चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं अपने पिता राजीव गांधी द्वारा लद्दाख के पैंगोंग त्सो झील की ली गई एक तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए यह भी कहा कि चीनी आक्रमण के खिलाफ हम एकजुट खड़े हैं। राहुल गांधी ने सवाल किया, क्या भारतीय जमीन पर चीन ने कब्जा किया है? लेकिन सरकार अभी तक उनके इस सवाल का जवाब नही दे पाई है जिससे विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल दाग रहा है और सरकार देश की सुरक्षा के मामले में भी राजनीति करने का आरोप लगा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox