शिव सेना ने फिर साधा प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शिव सेना ने फिर साधा प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मुंबई में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए शिवसेना ने कहा कि 15 जून को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के सैनिकों के साथ हुए संघर्ष में शामिल एक विशेष सैन्य रेजिमेंट का उल्लेख कर प्रधानमंत्री मोदी ‘जातीय और क्षेत्रीय कार्ड खेलकर बिहार विधानसभा चुनाव में सेना की वीरता को भूनाने में लगे है। शिव सेना ने भाजपा पर सेना की वीरता का चुनावों में इस्तेमाल करने को ओछी राजनीति बताया है।
शिव सेना ने कहा कि जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है तब भाजपा को राजनीति सूझ रही है और इसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है। गलवान घाटी मुद्दे पर शिवसेना ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया है। शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी गलवान घाटी संघर्ष में भारतीय सैनिकों की ओर से दिखाई गई वीरता का इस्तेमाल कर रहे हैं। शिवसेना के मुखपत्र सामना ने अपने सम्पादकीय में गलवान घाटी संघर्ष में बिहार रेजिमेंट की वीरता पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान का जिक्र करते हुए यह बात कही गई है। मराठी दैनिक ने पूछा कि देश जब सीमा पर संकट का सामना कर रहा था तो क्या महार, मराठा, राजपूत, सिख, गोरखा व डोगरा रेजीमेंट सीमाओं पर बेकार बैठी थी या सैनिक तम्बाकू चबा रहे थे? सामना में छपे संपादकीय में कहा गया है कि कल पुलवामा में आतंवकादियों के साथ मुठभेड़ में महाराष्ट्र का सीआरपीएफ जवान सुनील काले शहीद हो गया। आगामी चुनाव को देखते हुए भारतीय सेना में जाति और क्षेत्र को महत्ता दी गई। सम्पादकीय में भाजपा के पूर्व सहयोगी ने इस तरह की राजनीति का विरोध किया।
सम्पादकीय में कहा गया कि इस तरह की राजनीति एक बीमारी है, जो कि कोरोना वायरस से अधिक घातक है। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। वहां सत्तारूढ़ गठबंधन में भाजपा शामिल है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox