अब टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने किया सुसाइड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने किया सुसाइड

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हिंदी सिनेमा के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को अभी ज्यादा दिन नहीं बीते थे कि एक और सेलिब्रिटी ने आत्महत्या कर ली। दिल्ली की रहने वाली 16 वर्षीय टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने बीती रात अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सिया के अकस्मात इस तरह का कदम उठाने से न सिर्फ उनके घरवाले  बल्कि उनके फॉलोअर्स भी सदमे में हैं। हालांकि, उनकी मौत के पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है। मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है। टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने निधन की खबर के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।
खबरों के मुताबिक आत्महत्या करने से एक रात पहले सिया ने अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से एक गाने के सिलसिले में बात भी की थी। अर्जुन ने बताया कि बात करने के दौरान सिया ठीक थीं और वो बिल्कुल भी परेशान नहीं लग रही थीं, उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है कि सिया ने ये कदम क्यों उठाया। कुछ घंटों पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया था वीडियो सिया ने कुछ घंटों पहले ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपना डांस वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो पंजाबी गाने पर डांस करती दिख रही थी। सिया ने कुछ घंटे पहले जो डांस वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया। वही वीडियो उन्होंने 6 दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर भी शेयर किया था। सिया टिक टॉक स्टार तो थी ही, साथ ही इंस्टाग्राम पर भी उनके अच्छे-खासे फॉलोअर थे। इंस्टाग्राम पर सिया के एक लाख ये ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
पुलिस ने तो कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है लेकिन कुछ घरेलू सूत्रों का दावा है कि सिया को बीते काफी समय से टिकटॉक पर वीडियो बनाने के लिए धमकी मिल रही थी। इससे कभी-कभी वो परेशान भी हो जाती थीं। हालांकि यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि सिया के मौत की वजह यही है। सिया दिल्ली के गीता कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती थीं। उनके परिवार में माता-पिता भाई-बहन हैं। सिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी डांस वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वो पंजाबी गाने पर डांस करती दिख रही हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox