तेज प्रताप यादव ने बनाई नई पार्टी, नाम रखा ‘जनशक्ति जनता दल’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तेज प्रताप यादव ने बनाई नई पार्टी, नाम रखा ‘जनशक्ति जनता दल’

मानसी शर्मा /- बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पार्टी का नाम ‘जनशक्ति जनता दल’ रखा है और इसका चुनाव चिन्ह ‘ब्लैक बोर्ड’ तय किया गया है। तेज प्रताप ने अपने एक्स (X) हैंडल पर पार्टी का पोस्टर साझा करते हुए इसकी औपचारिक घोषणा की।

तेज प्रताप का बयान
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा—”हम बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूरी तरह समर्पित और प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य राज्य में बदलाव लाकर एक नई व्यवस्था की नींव रखना है। इसके लिए हम लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।”

पोस्टर में शामिल किए महापुरुष
तेज प्रताप द्वारा जारी पोस्टर में पांच महापुरुषों और नेताओं की तस्वीरें भी शामिल की गई हैं। इनमें डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी, जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया और कर्पूरी ठाकुर की छवियाँ हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox