ब्रिटेन में अब डिजिटल आईडी कार्ड अनिवार्य, नाम दिया गया ‘ब्रिटकार्ड’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ब्रिटेन में अब डिजिटल आईडी कार्ड अनिवार्य, नाम दिया गया ‘ब्रिटकार्ड’

मानसी शर्मा /- ब्रिटेन में रहने वाले सभी लोगों के लिए अब डिजिटल आईडी कार्ड रखना जरूरी होगा। सरकार ने अवैध रूप से रह रहे लोगों और शैडो इकोनॉमी पर शिकंजा कसने के लिए यह कदम उठाया है। प्रधानमंत्री कीर स्टारमर जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे। इस डिजिटल पहचान पत्र को ‘ब्रिटकार्ड’ नाम दिया गया है।

नियम का उद्देश्य
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना का मकसद अवैध प्रवासन पर रोक लगाना और उन लोगों की पहचान करना है जो बिना अधिकार के ब्रिटेन में रह रहे हैं।

क्या है ब्रिटकार्ड?
हालांकि अभी इसे पूरी तरह अनिवार्य नहीं बताया गया है, लेकिन नौकरी पाने या घर किराए पर लेने के लिए यह जरूरी होगा। यानी अप्रत्यक्ष रूप से इसके बिना काम चलना मुश्किल होगा। ब्रिटकार्ड यह साबित करेगा कि किसी व्यक्ति को ब्रिटेन में रहने और काम करने का अधिकार है। इसके लिए हर नागरिक को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी।

फायदे और उपयोग
इस डिजिटल आईडी से कंपनियों और मकान मालिकों को किसी भी व्यक्ति की वैधता की जांच करना आसान हो जाएगा। यह कार्ड GOV.UK वॉलेट ऐप में स्मार्टफोन पर सेव रहेगा और सीधे एक केंद्रीय डेटाबेस से जुड़ा होगा। जिन लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं हैं, उनके लिए अलग वैकल्पिक पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

ब्रिटकार्ड का उपयोग सिर्फ काम और रहने के अधिकार की पुष्टि तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे आयु प्रमाण पत्र की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकेगा—जैसे शराब खरीदने जैसी स्थितियों में।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox