
मानसी शर्मा /- एशिया कप सुपर-4 मुकाबले में भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच विवाद तूल पकड़ चुका है। भारत ने पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस रऊफ और बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के खिलाफ उनके “उकसाने वाले इशारों” पर ICC में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, इसके जवाब में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ आपत्ति जताई।
सूर्या का जवाब
PCB की शिकायत के बाद सूर्यकुमार यादव ने ICC की सुनवाई में हिस्सा लिया। यह सुनवाई गुरुवार, 25 सितंबर को हुई। इस दौरान सूर्या ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार किया और कहा कि उनका बयान राजनीतिक नहीं था। ICC ने उन्हें भविष्य में ऐसे बयानों से बचने की सलाह दी है। हालांकि, यदि वह दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें चेतावनी या मैच फीस कटौती जैसी सजा मिल सकती है।
विवाद की शुरुआत
यह मामला 21 सितंबर को दुबई में खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़ा है। मैच के दौरान हारिस रऊफ का उकसाने वाला इशारा कैमरे में कैद हुआ था और सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ। भारत ने इसे लेकर ICC से शिकायत की थी।
इसके बाद पाकिस्तान बोर्ड ने पलटवार करते हुए सूर्या की 14 सितंबर के मैच के बाद दी गई टिप्पणी को आधार बनाकर शिकायत दर्ज कराई। उस वक्त सूर्या ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी थी और जीत को ऑपरेशन सिंदूर में शामिल भारतीय सुरक्षाबलों को समर्पित किया था। PCB का आरोप है कि सूर्या की यह टिप्पणी “राजनीतिक” थी।





More Stories
बाहुबली अल्ट्रा ई-4 में गुलाब सिंह का दमदार प्रदर्शन, 161 किलोमीटर दौड़कर बने ओवरऑल प्रथम उपविजेता
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन
सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन में बीआरजी के 150 धावकों ने दिखाई शानदार भागीदारी
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
4×400 मीटर रिले में बेटियों का कमाल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम