
मानसी शर्मा /- हरियाणा सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम, पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाडो लक्ष्मी मोबाइल ऐप लॉन्च किया। इससे पहले उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।
राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 5,000 करोड़ रुपये का बजट रखा है। योजना के तहत लाभ लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। बिना आधार कार्ड के महिलाएं ऐप का लाभ नहीं उठा सकेंगी।
एप से पंजीकरण की प्रक्रिया
लाडो लक्ष्मी ऐप के माध्यम से योग्य महिलाओं को छह चरणों में पंजीकरण करना होगा। पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदक की आईडी बन जाएगी।
पहला चरण: आवेदिका का पूरा विवरण, विवाह की स्थिति, निवास प्रमाण पत्र और आधार नंबर भरना।
दूसरा चरण: आवास का विवरण – स्वयं का या किराए पर, विवाह से पहले का आवास विवरण, बिजली कनेक्शन और मीटर की जानकारी।
तीसरा चरण: परिवार के सदस्यों की संख्या और विवरण, माता-पिता, सास-ससुर के आधार नंबर, और हरियाणा कौशल रोजगार निगम की जानकारी।
चौथा चरण: आय का विवरण, ससुराल पक्ष की आय, परिवार के सदस्यों के वाहनों की जानकारी, रजिस्ट्रेशन नंबर और मालिकाना विवरण।
पांचवां चरण: बैंक खाता विवरण, पैन नंबर की जानकारी।
छठा चरण: अब तक भरी गई सभी जानकारी की पुष्टि और स्व-घोषणा कि जानकारी पूर्ण और सत्य है। यदि कोई जानकारी भ्रामक पाई गई, तो योजना का लाभ लेने के लिए अयोग्यता और कार्रवाई की चेतावनी।
अंतिम चरण: जमा करने का विकल्प चुनने के बाद आवेदिका की आईडी बन जाएगी, जिसमें नाम, जन्मतिथि, वैवाहिक स्थिति, रोजगार, आय और आवेदन की स्थिति दिखाई देगी।





More Stories
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
गुभाना गांव में शहीद भगत सिंह की जयंती पर किया नमन।
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
रन फॉर यूनिटी’ में BRG का धमाल, चारों ओपन कैटेगरी में चमके बहादुरगढ़ के धावक