अभिषेक शर्मा के छक्कों से जल गए पाकिस्तानी, X अकाउंट करवा दिया सस्पेंड!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अभिषेक शर्मा के छक्कों से जल गए पाकिस्तानी, X अकाउंट करवा दिया सस्पेंड!

मानसी शर्मा /- एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 39 गेंदों में 74 रन बनाए और पाकिस्तान की गेंदबाज़ी की धज्जियां उड़ाई। इस पारी ने मैच भारत के पक्ष में पूरी तरह मोड़ दिया और पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया पर हुआ विवाद

हार की हताशा में कुछ पाकिस्तानी फैंस ने अभिषेक शर्मा का X (पूर्व ट्विटर) प्रोफाइल बड़े पैमाने पर रिपोर्ट किया। रिपोर्टिंग के चलते उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया।

मैच के दौरान अभिषेक और शुभमन गिल ने धमाकेदार ओपनिंग दी, जिससे पाकिस्तानी गेंदबाज़ परेशान रहे। मैच के बाद अभिषेक ने कहा,

“बातों से नहीं, बैट से जवाब दिया है।”

इस बयान और उनके खेल ने उन्हें सोशल मीडिया का हीरो बना दिया।

एशिया कप में बने स्टार

अभिषेक शर्मा इस समय एशिया कप के टॉप स्कोरर हैं। 4 पारियों में उन्होंने 173 रन बनाए हैं, औसत 43.25 और स्ट्राइक रेट 208 का प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी के बाद, उन्होंने बांग्लादेश के विरुद्ध 37 गेंदों में 75 रन बनाकर अपनी बल्लेबाज़ी का दमखम दिखाया।

उनकी आक्रामक बैटिंग, बेखौफ अंदाज़ और सोशल मीडिया पर मिली प्रतिक्रिया ने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox