खैरा गांव में तीन नकाबपोश ने प्रॉपर्टी डीलर के घर पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खैरा गांव में तीन नकाबपोश ने प्रॉपर्टी डीलर के घर पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ द्वारका/ नई दिल्ली/ शिव कुमार यादव भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस के छावला थाने के अंतर्गत बुधवार की शाम को तीन नकाबपोश बदमाशों ने खैरा गांव में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए करीब 14 राउंड गोलिया चलाई इस वारदात में गनीमत यह रही की पीड़ित हरि भगवान व उसका परिवार बाल बाल बचे। जाते जाते बदमाश दोबारा आने और जान से मारने की धमकी भी दे गए। सूचना मिलते ही छावला थाने के एसएचओ व ए सी पी मौका ए वारदात पर दल बल के साथ पहुंचे लेकिन अभी तक पुलिस इस मामले में कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा की बदमाशों ने यह हमला क्यों किया हालांकि यह सारा मामला विकास नगर में स्थित एक प्लाट को लेकर हुआ है।
जानकारी के मुताबिक खैरा निवासी हरि भगवान पहले दिल्ली पुलिस मैं नौकरी करता था लेकिन वीआरएस लेने के बाद उसने प्रॉपर्टी डीलर का काम शुरू कर दिया। हरि भगवान को कुछ समय पहले भी जान से मारने की धमकी के फोन मिल चुके हैं। वारदात भी विकास नगर में एक प्लॉट को लेकर बताई जा रही है और इस मामले में भी गुरुग्राम की भोंडसी जेल से हरि भगवान को किसी बदमाश का फोन आने की बात कही जा रही है। फोन पर हरि भगवान को प्लाट से पीछे हटने की धमकी दी गई है वरना उसको अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा, यह भी बदमाशों ने कहा। जब हरि भगवान ने प्लाट को लेकर कोई समझौता नहीं किया तो बदमाशों ने उसे डराने के लिए उसके घर पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोरिया बरसात दी हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है की हरि भगवान ने प्रॉपर्टी में काफी पैसा कमाया है। जिसको देखकर बदमाशों की उस पर नजर टिकी हुई थी और उससे फिरौती भी मांगी गई थी लेकिन हरि भगवान ने जब बदमाशों की बात नहीं मानी तो उन्होंने उस पर हमला बोल दिया। जिस समय यह वारदात हुई उस समय हरि भगवान ने ही घर का दरवाजा खोला था लेकिन गनीमत यह रही की वह उन युवकों को देखकर सारा माजरा समझ गया और उसने तुरंत गेट बंद कर दिया, जिस पर बदमाशों ने 14 राउंड गोलियां उसके घर पर चलाई और धमकी देकर फरार हो गए। यहां बता दें कि मंगलवार को नजफगढ़ थाना अंतर्गत नजफगढ़ फिरनी पर बदमाशों ने इसी तरह दो ज्वेलरी शोरूमो पर गोलियां चलाई थी और धमकी भरी पर्ची लिख कर फेंकी थी जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। आज पुलिस ने उसी दहशत को दूर करने के लिए नजफगढ़ फिरनी पर 5 सुरक्षा चौकियां बनाई थी और लोगों को सुरक्षा का पूरा आश्वासन डीसीपी एंटो अलफोंस ने दिया था लेकिन इसके मात्र कुछ ही घंटे बाद बदमाशों ने खैरा गांव में एक नई वारदात को अंजाम दे दिया और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़ा कर दिया है। इस वारदात के बाद छावला थाने के आला अधिकारियों के साथ-साथ जिला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं हालांकि पुलिस धमकी, फिरौती और प्लाट के झगड़े को लेकर गहन छानबीन कर रही है और पीड़ित हरि भगवान से भी पूछताछ कर रही हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई खुलासा नहीं किया है। साथ ही पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और जैसे ही जांच पूरी होगी इस मामले का खुलासा भी किया जाएगा और आरोपियों को भी जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox