भारत से हार के बाद पाकिस्तान ने ICC से की शिकायत, उठाया यह बड़ा मुद्दा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत से हार के बाद पाकिस्तान ने ICC से की शिकायत, उठाया यह बड़ा मुद्दा

मानसी शर्मा /- एशिया कप में भारत से दूसरी बार मिली हार के बाद पाकिस्तान अपनी नाकामी छुपाने के बहाने तलाश रहा है। एक बार फिर पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के पास पहुंचा। इस बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फखर जमां के कैच आउट को लेकर ICC में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, PCB का मानना है कि टीवी अंपायर रुचिरा पल्लियागुरुगे ने फखर जमां को गलत तरीके से आउट दिया। ये घटना मैच के तीसरे ओवर में हुई थी, जब भारत के विकेटकीपर संजू सैमसन ने एक कैच लिया जिसे यह जांचने के लिए थर्ड अंपायर को भेजा गया कि गेंद पूरी तरह पकड़ी गई थी या नहीं।

उस वक्त फखर 8 गेंदों पर 15 रन बना चुके थे और पाकिस्तान बड़े स्कोर की ओर बढ़ता नजर आ रहा था। रुचिरा ने कैच को परखने के लिए दो एंगल देखे। एक में ऐसा लग रहा था कि गेंद सैमसन के ग्लव्स तक पहुंचने से पहले जमीन को छू रही है, जबकि दूसरे में यह साफ दिख रहा था कि उन्होंने गेंद को ठीक से पकड़ा है। आखिरकार रुचिरा ने दूसरे एंगल के आधार पर फखर को आउट करार दिया। पाकिस्तानी ओपनर इस फैसले से हैरान रह गए।

कप्तान ने भी की शिकायत

मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि उन्हें लगJeetegaPakistanता है ये आउट नहीं था। अगर फखर आउट नहीं होते तो पाकिस्तान शायद 20 रन और जोड़ सकता था। हालांकि, उन्होंने यह नहीं कहा कि अंपायर पूरी तरह गलत थे। सलमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अंपायर भी गलती कर सकते हैं। लेकिन मुझे लगा कि गेंद विकेटकीपर तक पहुंचने से पहले जमीन से टकराई। मैं गलत हो सकता हूं। जिस तरह फखर बल्लेबाज़ी कर रहे थे, अगर वह पावरप्ले तक टिके रहते तो शायद हम 190 रन बना सकते थे। बता दें कि इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox