एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, राष्ट्रगान के दौरान बजा ‘जलेबी बेबी’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, राष्ट्रगान के दौरान बजा ‘जलेबी बेबी’

क्रिकेट/अनीशा चौहान/- एशिया कप 2025 के ग्रुप-ए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इस हाईवोल्टेज मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों के सामने उनकी एक न चली।

पाकिस्तान की कमजोर बल्लेबाज़ी

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम भारतीय स्पिनरों के आगे संघर्ष करती रही। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की धारदार गेंदबाज़ी के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज़ खुलकर रन नहीं बना पाए और पूरी टीम 20 ओवर में केवल 127/9 का ही स्कोर खड़ा कर सकी।

भारत का दमदार रनचेज

जवाब में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया और मात्र 15.5 ओवर में ही 128 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए। उनके साथ अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में ताबड़तोड़ 31 रन जोड़े, जबकि तिलक वर्मा ने 31 रन बनाकर जीत को आसान बना दिया।

राष्ट्रगान के दौरान बड़ी गलती

मैच शुरू होने से ठीक पहले एक अजीब वाकया सामने आया जिसने खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को चौंका दिया। दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर मौजूद थीं। जैसे ही पाकिस्तान टीम अपने राष्ट्रीय गान कौमी तराना के लिए खड़ी हुई, स्टेडियम के डीजे ने गलती से जेसन डेरुलो और टेशन का मशहूर गाना जलेबी बेबी बजा दिया। इस दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी हाथ दिल पर रखे खड़े थे और अचानक हुए इस ब्लंडर से काफी असहज हो गए।

सोशल मीडिया पर मजाक का अड्डा बना

हालांकि कुछ देर बाद गलती सुधार ली गई और पाकिस्तान का असली राष्ट्रीय गान बजाया गया, लेकिन तब तक यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी। यूट्यूब और ट्विटर पर लोगों ने जमकर मजाक उड़ाया। कई यूज़र्स ने लिखा– “भारत-पाकिस्तान मैच के बाद यहां कमेंट करने कौन आया?” वहीं, कुछ ने तंज कसा कि अब जलेबी बेबी पाकिस्तान का नया नेशनल एंथम बन गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox