फार्महाउस में छोड़े कुत्ते को लेकर विवाद, डॉग लवर ने लगाए गंभीर आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फार्महाउस में छोड़े कुत्ते को लेकर विवाद, डॉग लवर ने लगाए गंभीर आरोप

-44 दिन सेवा के बाद भी धमकियों का सामना -कुत्ते की देखभाल के लिए 700 रु. रोज देने का वादा टूटा -महिला ने कहा – कुत्ते को सड़क पर छोड़ दो

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   दिल्ली में एक डॉग लवर और डॉग गुरु-7 फार्महाउस चलाने वाले मनीष कुमार ने आरोप लगाया है कि उन्हें एक महिला और उसके भाई की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं। मनीष का कहना है कि उन्होंने 44 दिन तक महिला के पालतू कुत्ते की सेवा की, लेकिन अब उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है।

प्रति दिन 700 रुपए का वादा, लेकिन भुगतान नहीं
मनीष के मुताबिक, 27 जुलाई को तीस हजारी कोर्ट में कार्यरत कुसुम पाठक बाली अपने पालतू कुत्ते को उनके फार्महाउस में छोड़कर गई थीं। उस समय उन्होंने 6500 रुपए दिए और यह वादा किया था कि कुत्ते की देखभाल के लिए रोजाना 700 रुपए दिए जाएंगे। शुरुआती कुछ दिनों तक महिला ने कुत्ते का हाल-चाल लिया, लेकिन बाद में न तो खर्च दिया और न ही कुत्ते की जानकारी ली।

“कुत्ते को सड़क पर छोड़ दो” – मनीष का दावा
डॉग लवर मनीष ने बताया कि जब उन्होंने पैसे की मांग की तो महिला ने फोन पर कहा कि कुत्ते को सड़क पर छोड़ दो, अब वह कोई खर्च नहीं देगी। इतना ही नहीं, महिला ने अपने भाई के जरिए उन्हें धमकियां भी दिलवाईं। मनीष का आरोप है कि अब तक करीब 35 हजार रुपए का खर्च बकाया है।

कानूनी कार्रवाई की तैयारी
मनीष ने कहा कि वह एक डॉग लवर हैं और बेजुबान जानवर को सड़क पर नहीं छोड़ सकते। इसलिए उन्होंने अपने वकील ऋतु मुंजाल के जरिए महिला और उसके भाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया है।

अधिवक्ता का बयान
वकील ऋतु मुंजाल ने कहा कि महिला ने न सिर्फ जानवर को प्रताड़ित किया है, बल्कि मनीष को भी मानसिक, शारीरिक और आर्थिक तौर पर परेशान किया है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की भी अवहेलना है, क्योंकि हाल ही में अदालत ने सड़क पर कुत्तों को छोड़ने या घूमने पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। अधिवक्ता ने कहा कि जल्द ही महिला को कानूनी नोटिस भेजा जाएगा और उसके खिलाफ कोर्ट में केस भी दायर किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox