
देवरिया/अनीशा चौहान/- देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र में 5 सितंबर को ईद-मिलाद-उन-नबी के मौके पर निकले बारावफात जुलूस में विवादित घटना सामने आई। जुलूस के दौरान लाउडस्पीकर से भड़काऊ भाषण दिया गया, जिसमें कथित तौर पर कहा गया – “तू हमें क्या मिटाएगा गुजरात के कातिल, तेरी छाती पर चढ़कर बोलेंगे इस्लाम जिंदाबाद।”
इस भाषण का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और 6 सितंबर की शाम तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीसान अहमद पुत्र मोहसीन, निवासी कटुआ थाना रानीगंज, जिला अररिया (बिहार) (वर्तमान में ग्राम बखरी थाना खामपार, देवरिया) और मोहम्मद सहाबुद्दीन पुत्र माजिद, ग्राम बखरी थाना खामपार, देवरिया के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।





More Stories
दिल्ली: 15 दिन पुरानी पिटाई का बदला लेने के लिए 17 साल के किशोर पर चाकू से हमला, 3 नाबालिग पकड़े गए
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”