
कानपुर/अनीशा चौहान/- कानपुर से प्रेम और विश्वासघात की खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने ही भांजे संग अवैध संबंधों को छुपाने और रास्ते की बाधा हटाने के लिए अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के पास बगीचे में दफनाकर उस पर 12 किलो नमक डाल दिया गया, ताकि लाश जल्दी गल-सड़ जाए और राज कभी सामने न आए।
झूठ का सहारा लेकर छिपाती रही गुनाह
हत्या के बाद आरोपी पत्नी लक्ष्मी ने आधी रात को भांजे के साथ मिलकर शव को गड्ढे में दफनाया और ऊपर से नमक व मिट्टी डालकर सबूत मिटाने की कोशिश की। अगले दिन जब बच्चों ने पिता के बारे में पूछा तो उसने कहा कि “पापा काम से गुजरात चले गए हैं”। यही झूठ वह महीनों तक बच्चों और परिवार को सुनाती रही।
311 दिन बाद खुला राज
करीब 311 दिन तक यह गुनाह दबा रहा, लेकिन बुजुर्ग मां की जिद ने पुलिस को खुदाई करने पर मजबूर कर दिया। खुदाई में पति का कंकाल और नमक से दफनाया गया सच सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।
पड़ताल में उजागर हुआ पूरा मामला
जांच में सामने आया कि लक्ष्मी और उसके भांजे के बीच लंबे समय से संबंध थे। पति इस रिश्ते के आड़े आ रहा था, इसलिए उसे मौत के घाट उतारने की साजिश रची गई। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।





More Stories
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल
चांदनी चौक में मोबाइल फोन के नाम पर ठगी का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, एक आरोपी गिरफ्तार