
मुंबई/अनीशा चौहान/- मुंबई के सबसे बड़े गणेशोत्सव लालबागचा राजा के विसर्जन जुलूस में लाखों श्रद्धालु शामिल हुए। भक्ति और आस्था के इस महासागर में जहां लोगों ने बप्पा को विदाई दी, वहीं चोरी की घटनाओं ने पुलिस और श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दीं।
मोबाइल चोरी की बाढ़
पुलिस के अनुसार, इस साल विसर्जन जुलूस के दौरान 100 से अधिक मोबाइल फोन चोरी होने की घटनाएँ सामने आईं। कालाचौकी पुलिस स्टेशन के बाहर शिकायत दर्ज कराने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं। अब तक आधिकारिक तौर पर 10 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 4 मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं। इन मामलों में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सोने की चेन चोरी के मामले
मोबाइल फोन के अलावा सोने की चेन चोरी की वारदातें भी बड़ी संख्या में सामने आईं। पुलिस ने बताया कि अब तक 7 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से दो सोने की चेन बरामद की गई हैं और 12 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
भीड़ में सक्रिय चोर गिरोह
पुलिस का मानना है कि भारी भीड़ के बीच सक्रिय जेबकतरे और गिरोह इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। भीड़ में धक्का-मुक्की और अव्यवस्था के चलते श्रद्धालु चोरी का तुरंत पता नहीं लगा पाते। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे आयोजनों में सतर्क रहें और कीमती सामान लेकर भीड़ में न जाएं।





More Stories
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में मनाया महिला किसान दिवस