जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, सेब बागान में आतंकी ढेर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, सेब बागान में आतंकी ढेर

-तलाशी अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर/सिमरन मोरया/- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में भारतीय सेना और सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है। 08 सितंबर सोमवार को कुलगाम के गुड्डर जंगल में चलाए गए एक आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान, सेना ने एक आतंकवादी को मार गिराया। जिसकी लाश एक सेब के बाग में पाई गई। वहीं, इस ऑपरेशन में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) घायल हो गए, जिन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। फिलहाल, ऑपरेशन अभी भी जारी है, क्योंकि सुरक्षा बलों को क्षेत्र में और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है।

सेब के बाग में मिली आतंकवादी की लाश

दरअसल, सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुलगाम के गुड्डर जंगल क्षेत्र में कुछ आतंकवादी छिपे हुए हैं। इसी सूचना के आधार पर भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से एक ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान, सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। मारे गए आतंकवादी का शव एक सेब के बाग में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में आतंकवादी की पहचान की जा रही है। सेना ने इलाके में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।

चिनार कॉर्प्स के अनुसार, यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर शुरू किया गया था, जिसमें आतंकवादियों की घुसपैठ की संभावना को विफल करने का लक्ष्य था। मुठभेड़ के दौरान, सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को घेर लिया, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हुई। सेना ने अपनी त्वरित कार्रवाई के चलते एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। हालांकि, इस दौरान एक जेसीओ को चोटें आईं, जिनका इलाज चल रहा है। ऑपरेशन को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल इलाके में तैनात किए गए हैं और संदिग्ध स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox