कीकू शारदा ने नहीं छोड़ा कपिल शर्मा का शो, झगड़े की खबर निकली प्रैंक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कीकू शारदा ने नहीं छोड़ा कपिल शर्मा का शो, झगड़े की खबर निकली प्रैंक

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-    एक्टर और कॉमेडियन कीकू शारदा लंबे समय से कपिल शर्मा के शो से जुड़े हुए हैं। कई बार शो के कलाकारों के बीच मतभेद या किसी और वजह से टीम के सदस्य अलग हुए, लेकिन कीकू ने कभी साथ नहीं छोड़ा। हाल ही में जब उनके शो छोड़ने की खबरें सामने आईं तो फैंस के बीच हलचल मच गई। साथ ही यह भी कहा गया कि उनका कृष्णा अभिषेक से झगड़ा हो गया है।

अर्चना पूरन सिंह ने किया साफ
द ग्रेट इंडियन कपिल शो से लंबे समय से जुड़ी अर्चना पूरन सिंह ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि कीकू अभी भी टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि यह खबर पूरी तरह गलत है। कीकू ने अपने दूसरे प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले शो की शूटिंग पूरी कर ली थी और आने वाले एपिसोड्स में भी वह दिखाई देंगे।

झगड़ा था सिर्फ एक प्रैंक
दरअसल, हाल ही में प्रसारित हुए एक एपिसोड में कीकू शारदा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर के साथ सर्किट का किरदार निभाया। इस दौरान उनके साथ कृष्णा अभिषेक की जगह डॉक्टर संकेत भोसले नज़र आए। इसी वजह से झगड़े की अफवाहें उड़ने लगीं। हालांकि बाद में साफ हो गया कि यह सब महज एक प्रैंक था, जिसे मेहमानों और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए किया गया था। इसके बाद कीकू बाकी एपिसोड्स की शूटिंग भी कर चुके हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox