दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं की जमकर मारपीट, वायरल हुआ वीडियो

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं की जमकर मारपीट, वायरल हुआ वीडियो

दिल्ली/अनीशा चौहान/-   दिल्ली मेट्रो से जुड़े अजीबो-गरीब वाकये आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं। कभी यात्री डांस करते दिखते हैं, तो कभी कपल्स के बीच रोमांस या फिर झगड़े सुर्खियां बटोरते हैं। अब एक बार फिर दिल्ली मेट्रो का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं।

मेट्रो की सीट पर भिड़ीं महिलाएं
यह वीडियो शनिवार, 23 अगस्त को सोशल मीडिया पर “घर का कलेश” कैप्शन के साथ शेयर किया गया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो महिला यात्री एक खाली सीट को लेकर झगड़ रही हैं। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचना शुरू कर दिया और मारपीट तक पहुंच गईं।

खाली डिब्बे में हुआ बवाल
वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि मेट्रो का डिब्बा लगभग खाली था। शुरुआत में एक महिला सीट पर लेटी नजर आती है, तभी दूसरी महिला गुस्से में उसके ऊपर चढ़ जाती है। इसके बाद दोनों के बीच जोरदार खींचतान और बाल पकड़कर लड़ाई होती है। इस नजारे को वहां मौजूद किसी यात्री ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

पहचान नहीं हो पाई मेट्रो लाइन की
हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो दिल्ली मेट्रो की किस लाइन का है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox