
दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली मेट्रो से जुड़े अजीबो-गरीब वाकये आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं। कभी यात्री डांस करते दिखते हैं, तो कभी कपल्स के बीच रोमांस या फिर झगड़े सुर्खियां बटोरते हैं। अब एक बार फिर दिल्ली मेट्रो का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं।
मेट्रो की सीट पर भिड़ीं महिलाएं
यह वीडियो शनिवार, 23 अगस्त को सोशल मीडिया पर “घर का कलेश” कैप्शन के साथ शेयर किया गया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो महिला यात्री एक खाली सीट को लेकर झगड़ रही हैं। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचना शुरू कर दिया और मारपीट तक पहुंच गईं।
खाली डिब्बे में हुआ बवाल
वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि मेट्रो का डिब्बा लगभग खाली था। शुरुआत में एक महिला सीट पर लेटी नजर आती है, तभी दूसरी महिला गुस्से में उसके ऊपर चढ़ जाती है। इसके बाद दोनों के बीच जोरदार खींचतान और बाल पकड़कर लड़ाई होती है। इस नजारे को वहां मौजूद किसी यात्री ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
पहचान नहीं हो पाई मेट्रो लाइन की
हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो दिल्ली मेट्रो की किस लाइन का है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।





More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव गुभाना में लोकहित समिति द्वारा रक्तदान शिविरका आयोजन किया गया।
सीमापुरी हादसे ने बेनकाब किया अवैध कमर्शियल गतिविधियों का मकड़जाल, कागजों पर FAR का गणित व जमीन पर जानलेवा निर्माण
एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी