पटना/अनीशा चौहान/- बिहार की राजधानी पटना में मदरसा शिक्षा बोर्ड की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। आयोजन के दौरान माहौल तब बिगड़ गया जब प्रतिभागियों के एक समूह ने सीएम नीतीश कुमार को कुछ कागजात सौंपने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग सीएम की ओर कागज बढ़ा रहे हैं और पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है।

किस बात पर भड़के लोग?
पटना के बापू सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक संवाद बुलाया था। इस संवाद के लिए पूरे बिहार से बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग पहुंचे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि अंदर की तुलना में बाहर ज्यादा लोग खड़े थे। खासकर मदरसा शिक्षक बड़ी संख्या में आए थे। उन्हें उम्मीद थी कि सीएम उनके मानदेय को लेकर कोई बड़ा ऐलान करेंगे। लेकिन भाषण में इस मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई। इसी बात से नाराज होकर शिक्षकों ने विरोध शुरू कर दिया।
जमकर हुआ हंगामा
सीएम के संबोधन के बीच ही लोगों ने कागज लहराने शुरू कर दिए और मंच की ओर बढ़ने लगे। नीतीश कुमार ने कुछ लोगों से उनके हाथ का कागज लेकर देखने की कोशिश की, लेकिन नाराजगी बढ़ती देख उन्हें सुरक्षा घेरे में तुरंत बाहर निकालना पड़ा।
मदरसा शिक्षकों की नाराजगी
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में 1646 मदरसों के शिक्षक पहुंचे थे जिन्हें सरकार से अब तक कोई मानदेय नहीं मिलता है। इसी वजह से वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। सभा में उन्होंने नारेबाजी की और जमकर हंगामा किया।


More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर
सीबीपीएसी आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल को प्याज की खेती एवं कटाई उपरांत प्रबंधन में किया गया प्रशिक्षित
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत