नीतीश कुमार के संबोधन के बीच मदरसा शिक्षक भड़के, पुलिस ने संभाला मोर्चा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नीतीश कुमार के संबोधन के बीच मदरसा शिक्षक भड़के, पुलिस ने संभाला मोर्चा

-1646 मदरसा शिक्षकों की मानदेय मांग, पटना कार्यक्रम में नीतीश सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा

पटना/अनीशा चौहान/-  बिहार की राजधानी पटना में मदरसा शिक्षा बोर्ड की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। आयोजन के दौरान माहौल तब बिगड़ गया जब प्रतिभागियों के एक समूह ने सीएम नीतीश कुमार को कुछ कागजात सौंपने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग सीएम की ओर कागज बढ़ा रहे हैं और पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है।

किस बात पर भड़के लोग?
पटना के बापू सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक संवाद बुलाया था। इस संवाद के लिए पूरे बिहार से बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग पहुंचे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि अंदर की तुलना में बाहर ज्यादा लोग खड़े थे। खासकर मदरसा शिक्षक बड़ी संख्या में आए थे। उन्हें उम्मीद थी कि सीएम उनके मानदेय को लेकर कोई बड़ा ऐलान करेंगे। लेकिन भाषण में इस मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई। इसी बात से नाराज होकर शिक्षकों ने विरोध शुरू कर दिया।

जमकर हुआ हंगामा
सीएम के संबोधन के बीच ही लोगों ने कागज लहराने शुरू कर दिए और मंच की ओर बढ़ने लगे। नीतीश कुमार ने कुछ लोगों से उनके हाथ का कागज लेकर देखने की कोशिश की, लेकिन नाराजगी बढ़ती देख उन्हें सुरक्षा घेरे में तुरंत बाहर निकालना पड़ा।

मदरसा शिक्षकों की नाराजगी
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में 1646 मदरसों के शिक्षक पहुंचे थे जिन्हें सरकार से अब तक कोई मानदेय नहीं मिलता है। इसी वजह से वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। सभा में उन्होंने नारेबाजी की और जमकर हंगामा किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox