
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- उपराष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेस और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है। गुरुवार 21 अगस्त को उन्होंने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी समेत विपक्ष के तमाम बड़े नेता उनके साथ मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने का यह आख़िरी दिन था।
नामांकन पत्र पर 80 सांसदों के हस्ताक्षर
बी. सुदर्शन रेड्डी के नामांकन पत्रों पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, डीएमके सांसद तिरुचि शिवा और सपा सांसद रामगोपाल यादव समेत करीब 80 सांसदों ने हस्ताक्षर किए। इससे पहले एनडीए की ओर से महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
सुदर्शन रेड्डी ने कही थी ये बात
नामांकन से पहले बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि “संख्याएं मायने रखती हैं। चूंकि मैं किसी राजनीतिक दल से नहीं हूं, इसलिए मुझे विश्वास है कि सभी मेरा समर्थन करेंगे। यह विचारधारा की लड़ाई है।”
दो दिग्गजों के बीच मुकाबला
इस चुनाव में बी. सुदर्शन रेड्डी का मुकाबला एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन से होगा। अब तक केवल यही दो नाम सामने आए हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण भारत से ताल्लुक रखते हैं।
कब होगा चुनाव और काउंटिंग
उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान 9 सितंबर 2025 को होगा और उसी दिन वोटों की गिनती भी कराई जाएगी। उम्मीदवार 25 अगस्त तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। हालांकि, राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए इसकी संभावना कम है।
कांग्रेस भले ही संख्या बल में पीछे हो, लेकिन वह यह चुनाव लड़कर बीजेपी को चुनौती देना चाहती है और यह संदेश देना चाहती है कि विपक्ष भी मजबूती से मैदान में खड़ा है।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,