कांग्रेस बीजेपी की बी टीम, ईडी के डर से टिकट बांटे गए: अभय सिंह चौटाला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस बीजेपी की बी टीम, ईडी के डर से टिकट बांटे गए: अभय सिंह चौटाला

हरियाणा/अनीशा चौहान/-   हरियाणा के यमुनानगर में इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता अश्विनी दत्ता के निवास स्थान पर पहुंचे इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में यह साफ हो चुका है कि कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी की बी टीम की तरह काम कर रही है। इसी कारण भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने 30 सिटिंग विधायकों को टिकट दिया, जबकि सर्वे में यह स्पष्ट हो चुका था कि वे चुनाव हार जाएंगे। अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव और ईडी की छापेमारी के डर से हुड्डा ने ये टिकट बांटे, जिससे भाजपा की सरकार बनने का रास्ता आसान हुआ।

वोट चोरी का आरोप और चुनाव आयोग की भूमिका
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि अगर वोट चोरी होती तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव कैसे जीतते। उन्होंने याद दिलाया कि कभी बिहार और उत्तर प्रदेश में एक-एक जगह दो-दो सौ फर्जी वोट बना दिए जाते थे, लेकिन यह सब देखना और इसकी जांच करना चुनाव आयोग का काम है। उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग को इस तरह की शिकायतों की गंभीरता से जांच करनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

25 सितंबर को होगी विशाल रैली
इनेलो नेता ने बताया कि आगामी 25 सितंबर को रोहतक में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर विशाल रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि इस रैली में अब तक के सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे, क्योंकि कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। अभय चौटाला ने कहा कि वह प्रदेश के सभी 90 विधानसभा हलकों में जाकर कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और उन्हें इस ऐतिहासिक रैली में पहुंचने का न्योता दे रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox