
बिलासपुर,छत्तीसगढ़/- ब्राह्मण समाज का सावन उत्सव कार्यक्रम अध्यक्ष सपना मदन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण, संस्कृति संरक्षण एवं सामूहिक सौहार्द की भावना को समर्पित रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान, हरे रंग की साड़ियां, श्रृंगार एवं गीत-संगीत के साथ भाग लिया। इस अवसर पर विविध स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। गेम में उमा मटोलिया प्रथम, शीतल शर्मा द्वितीय व उषा शर्मा तृतीय रहीं। सावन स्पेशल गेम्स में प्रथम वंदना शर्मा, द्वितीय प्रियंका शर्मा व तृतीय प्रतिभा शर्मा रहीं।

इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने सावन के पारंपरिक लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। मेंहदी प्रतियोगिता, झूला झूलन, रंगोली एवं साज-सज्जा स्पर्धाएं भी आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाज की अध्यक्ष सपना शर्मा ने कहा कि सावन का महीना प्रकृति, प्रेम और भक्ति का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम हैं और महिलाओं को सामाजिक मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी सदस्यों को उनके सक्रिय सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उपस्थित ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने सावन उत्सव की सराहना की और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की प्रशंसा की। सावन उत्सव ने जहां महिलाओं को मनोरंजन का अवसर दिया, वहीं सामाजिक एकजुटता और परंपराओं से जुड़ने का भी सशक्त माध्यम बना। आयोजन की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!