सावन उत्सव की विविध स्पर्धाओं में उमा मटोलिया व वंदना शर्मा रहीं अव्वल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सावन उत्सव की विविध स्पर्धाओं में उमा मटोलिया व वंदना शर्मा रहीं अव्वल

बिलासपुर,छत्तीसगढ़/-   ब्राह्मण समाज का सावन उत्सव कार्यक्रम अध्यक्ष सपना मदन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण, संस्कृति संरक्षण एवं सामूहिक सौहार्द की भावना को समर्पित रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान, हरे रंग की साड़ियां, श्रृंगार एवं गीत-संगीत के साथ भाग लिया। इस अवसर पर विविध स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। गेम में उमा मटोलिया प्रथम, शीतल शर्मा द्वितीय व उषा शर्मा तृतीय रहीं। सावन स्पेशल गेम्स में प्रथम वंदना शर्मा, द्वितीय प्रियंका शर्मा व तृतीय प्रतिभा शर्मा रहीं।

इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने सावन के पारंपरिक लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। मेंहदी प्रतियोगिता, झूला झूलन, रंगोली एवं साज-सज्जा स्पर्धाएं भी आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाज की अध्यक्ष सपना शर्मा ने कहा कि सावन का महीना प्रकृति, प्रेम और भक्ति का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम हैं और महिलाओं को सामाजिक मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी सदस्यों को उनके सक्रिय सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उपस्थित ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने सावन उत्सव की सराहना की और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की प्रशंसा की। सावन उत्सव ने जहां महिलाओं को मनोरंजन का अवसर दिया, वहीं सामाजिक एकजुटता और परंपराओं से जुड़ने का भी सशक्त माध्यम बना। आयोजन की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox