पत्रकार हित में बड़ा कदम: लंबित मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी ज्ञापन अभियान शुरू – डॉ. इंदु बंसल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पत्रकार हित में बड़ा कदम: लंबित मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी ज्ञापन अभियान शुरू – डॉ. इंदु बंसल

-प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों के नाम संघ ने सौंपा मांगपत्र। -श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की पलवल,रेवाड़ी व पटौदी इकाइयों ने अपने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपे मांगपत्र।

चण्डीगढ़/-  हरियाणा के सबसे बड़े श्रमजीवी पत्रकारों के संघ ने आज पत्रकारों के हित में मांग पत्र सौंपने के अभियान का शानदार आगाज़ कर दिया है। उक्त जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल ने बताया कि पत्रकारों की सभी लंबित मांगों को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा काफ़ी लंबे समय से लड़ाई लड़ रहा है लेकिन सरकार इन मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही।

डॉ बंसल ने कहा कि लंबित मांगों में होती देरी के मद्देनजर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने हरियाणा के इतिहास का सबसे बड़ा मांग पत्र सौंपने का अभियान चलाया है जिस अभियान का आगाज़ आज पलवल,पटौदी व रेवाड़ी में वरिष्ठ जिला अधिकारियों को मांगपत्र सौंप कर की गई है।

डॉ बंसल ने बताया कि रेवाड़ी में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की रेवाड़ी जिला इकाई के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार धनेश विद्यार्थी के नेतृत्व में वरिष्ठ पत्रकार व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की रेवाड़ी जिला इकाई के पदाधिकारियों सुभाष चंद, सुशील कौशिक,चंद्रशेखर,धर्मेंद्र लखेरा ने रेवाड़ी के अतिरिक्त जिला उपायुक्त राहुल मोदी को मांग पत्र सौंपा।

पटौदी में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की पटौदी इकाई के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार नरेश शर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ पत्रकार व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की पटौदी इकाई के पदाधिकारियों हंस राज यादव, वासुदेव यादव,सचिव मुकेश सैनी, मीरसिह सभ्रवाल,शमशेर गौड़ ,अनिल यादव मुख्य,जयप्रकाश शर्मा,राधेश्याम शर्मा,कर्ण सिंह लखेरा,अशोक कुमार लखेरा,फतह सिह उजाला ने पटौदी उपमंडल अधिकारी दिनेश लुहाच को मांग पत्र सौंपा।

पलवल में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की पलवल जिला इकाई के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार भूषण ओलिहान के नेतृत्व में वरिष्ठ पत्रकार व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की पलवल जिला इकाई के पदाधिकारियों प्रवीण आहुजा,राजकुमार भाटिया, अशोक सरदाना,कृष्ण कुमार छाबड़ा,महेश बडगुजर,राकेश गर्ग,सुखदेव तेवतिया, सौरभ वर्मा,सतबीर,मजलिस,अलका ने पलवल जिला उपायुक्त डॉ हरीश वशिष्ठ को मांग पत्र सौंपा।

डॉ बंसल ने बताया की इस मांग पत्र की प्रतिलिपि इन सभी वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी,कैबिनेट मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी व हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और सुश्री आरती राव के नाम भी प्रेषित की गई है।

डॉ. बंसल ने बताया कि इस मांगपत्र सौंपौ अभियान की मजबूत कड़ी में संघ जल्द ही गुरुग्राम व नूंह सहित हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर मांग पत्र सौंपेगा।

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की मुख्य मांगे–
1/ महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ के मॉडल पर हरियाणा प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो।

2/ श्रमजीवी पत्रकारों के लिए निश्चित मासिक पेंशन की राशि 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार की जाए व इस पत्रकार पेंशन योजना का नाम बदल कर पत्रकार सम्मान निधि किया जाए  साथ ही इस सम्मान निधि के नियमों में भी सरलीकरण किया जाए।

3/हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों के
लिए पंजाब की तर्ज पर 10 लाख रुपए की कैशलेश स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जाए।

4/राजस्थान मॉडल के आधार पर श्रमजीवी पत्रकारों के परिवार के सभी बच्चों के लिए हरियाणा में भी निःशुल्क शिक्षा योजना लागू की जाए।

5/हरियाणा में जल्द ही पत्रकार आवास योजना लागू हो जिस के तहत सभी पत्रकारों को निःशुल्क अथवा रियायती दरों पर मकान उपलब्ध हो।

6/डिजिटल मीडिया एक्ट प्रदेश में लागू हो प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक  मीडिया की तरह ही डिजिटल मीडिया को भी मान्यता व सुविधाएं मिले।
 
–श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की देशभर के पत्रकारों के लिए मुख्य मांगे

डॉ बंसल ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा केवल हरियाणा ही नहीं अपितु देशभर के पत्रकारों के हित में पूर्व से चली आ रही अधिमान्य पत्रकारों की रेलवे कंसेशन सेवाएं जो कोरोना काल में बंद कर दी गई थी उन सेवाओं को पुनः बहाल करने साथ ही देश भर के टोल नाके पर अधिस्वीकृति प्राप्त पत्रकारों के टोल शुल्क माफ करने की मांग भी करता है।
डॉ बंसल ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पिछले लंबे समय से पत्रकार हितार्थ इन मुद्दों व मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। लंबित मांगों में देरी वो अनदेखी के चलते श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने हरियाणा का सबसे बड़ा मांग पत्र सौंपने का यह अभियान चलाया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox