सीआईए रेवाड़ी ने सुझाई महिलाओं के यौन उत्पीड़न और लूटपाट की वारदात की गुत्थी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीआईए रेवाड़ी ने सुझाई महिलाओं के यौन उत्पीड़न और लूटपाट की वारदात की गुत्थी

-लूटपाट करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश -दो सदस्य किए गए गिरफ्तार, आधा दर्जन अधिक पुलिस के रडार पर -दोनों आरोपी फरीदाबाद के छायंसा और राजस्थान के राजगढ़ में भी ऐसी वारदातों को दे चुके हैं अंजाम

धनेश विद्यार्थी , रेवाड़ी/-  पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने रेवाड़ी सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के घर में घुसकर महिलाओं के यौन उत्पीड़न और लूटपाट करने की वारदात की गुत्थी को सुलझाते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव गागड़वास निवासी संजू और राजस्थान के जिला चूरू के गांव किरतान मीणा की जोड़ी निवासी रामबाबू के रूप में हुई। यहां आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी मुख्यालय डॉ रविंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि रेवाड़ी सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 3/4 अप्रैल की रात को वह परिवार सहित घर के चौबारे में सोए हुए थे। उसके सास-ससुर किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। रात के समय अचानक से कुछ व्यक्ति उनके कमरे घुस आए। बदमाशों ने अपने हाथों में पिस्टल ऑ अन्य तेजधार हथियार थे।

आरोपियों ने उन्हें शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और उनके मोबाइल भी छीन लिए। इसके बाद आरोपियों ने घर में मौजूद उसकी ननद व उसका यौन उत्पीड़न कर उनकी अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपियों ने उनके घर से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात लूट लिए और उनके घर से सीसीटीवी का सैटअप बाक्स भी उखाड़ कर ले गए। आरोपियों ने उनकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने मामले की जांच सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह को सौंपी थी। जो इस मामले में सीआईए रेवाड़ी ने रविवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी जिला महेंद्रगढ़ के गांव गागड़वास निवासी संजू व राजस्थान के  जिला चूरू के गांव किरतान मीणा की जोड़ी निवासी रामबाबू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

कई वारदातों को दिया अंजाम :
डीएसपी मुख्यालय डा. डीएसपी रविन्द्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि दोनों आरोपी फरीदाबाद के छायंसा और राजस्थान के राजगढ़ में भी महिलाओं से दुष्कर्म व लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को पेश अदालत में पेश कर आगे की जांच के जरूरी पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लेगी। उन्होंने इस कहा कि पुलिस को उम्मीद है कि इस रिमांड के दौरान इन आरोपियों से कई बड़ी वारदातों का खुलासा होगा। पुलिस जल्द इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी करेगी, जिनकी जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस रिमांड के दौरान इनसे इस वारदात में इस्तेमाल हथियार, वाहन और लूट का सामान बरामद करेगी। इसके अलावा किस किस राज्य और शहर या गांव में इन्होंने ऐसी वारदातों को अंजाम दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox