सावधान : अगस्त से बदल जाएंगे ये 6 बड़े नियम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सावधान : अगस्त से बदल जाएंगे ये 6 बड़े नियम

-यूपीआई लिमिट, गैस और हवाई सफर पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। 1 अगस्त से यूपीआई ट्रांजेक्शन, रसोई गैस, सीएनजी/पीएनजी गैस, हवाई सफर और क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस जैसे मुद्दों पर बदलाव देखने को मिल सकते हैं।


यूपीआई यूजर्स के लिए लिमिट तय

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने यूपीआई ऐप्स पर बढ़ते ट्रैफिक को कम करने और सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए नए नियम लागू किए हैं। अब यूजर्स एक दिन में 50 बार से ज्यादा अकाउंट बैलेंस चेक नहीं कर सकेंगे। एक यूपीआई ऐप से दिन में सिर्फ 25 बार ही बैंक अकाउंट डिटेल देखी जा सकेगी। ऑटो-पे के लिए तीन टाइम स्लॉट तय किए गए हैं- सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक और रात 9ः30 बजे के बाद। ये नियम पेटीएम, गुगल पे और फोन पे जैसे सभी यूपीआई ऐप्स पर लागू होंगे।

रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव की उम्मीद
हर महीने की तरह 1 अगस्त को भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाएगी। पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 60 रूपये की कटौती हुई थी। इस बार उम्मीद की जा रही है कि घरेलू रसोई गैस की कीमतें घट सकती हैं। यदि दाम बढ़ते या घटते हैं, तो इसका सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ेगा।

सीएनजी और पीएनजी हो सकती हैं महंगी
9 अप्रैल से अब तक सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 1 अगस्त से इनके दाम बढ़ने की संभावना है। अगर ऐसा होता है, तो ऑटो, कैब और गैस पाइपलाइन से खाना पकाने की लागत बढ़ सकती है।

हवाई सफर हो सकता है महंगा
1 अगस्त को एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) यानी हवाई जहाजों के ईंधन की कीमतें अपडेट की जाएंगी। अगर इसमें बढ़ोतरी होती है, तो एयरलाइंस किराया बढ़ा सकती हैं। ऐसे में अगस्त में फ्लाइट टिकट बुक करते समय बढ़े हुए किराए का ध्यान रखना जरूरी है। पहले से बुकिंग करने पर आप बढ़े किराए से बच सकते हैं।

एसबीआई बंद करेगा मुफ्त हवाई दुर्घटना बीमा कवर
अगर आप एसबीआई का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं और मुफ्त एयर ट्रैवल इंश्योरेंस का लाभ ले रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। 11 अगस्त 2025 से एसबीआई अपने कई को-ब्रांडेड कार्ड्स पर फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर बंद करने जा रहा है। अभी तक यह सुविधा कुछ कार्ड्स पर 50 लाख से लेकर 1 करोड़ तक की बीमा राशि के साथ मिलती थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox