आश्चर्य : सांसद सुप्रिया सुले के 24 में दिखे दो रूप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आश्चर्य : सांसद सुप्रिया सुले के 24 में दिखे दो रूप

-ऑपरेशन सिंदूर पर भाजपा की तारीफ तो लाडली बहना योजना पर दिखाए तेवर

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले सोमवार को सदन में पीएम मोदी की तारीफ कर चर्चा में आई थी। हालांकि आज उन्होंने बीजेपी की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सुले ने लाडली बहना योजना में 4800 करोड़ रुपये का घोटाला बताया है। लोकसभा में सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हुई। इस दौरान पक्ष और विपक्ष की ओर से कई सांसदों ने हिस्सा लिया। कई सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार की तारीफ भी की। इसमें शशि थरूर से लेकर सुप्रिया सुले जैसी नेता भी शामिल रहीं। वही सुप्रिया ने आज बीजेपी की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है।

4800 करोड़ का है घोटाला- सुप्रिया
सुप्रिया ने कहा कि लाडली बहना योजना में 4800 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। इस योजना के सॉफ्टवेयर बनाने में भी घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि घोटाले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाना चाहिए। एनसीपी सांसद ने कहा कि महिलाओं का पैसा पुरुषों के खाते में कैसे गया? इस घोटाले में सिर्फ अदिति तटकरे ही नहीं पूरा मंत्रिमंडल भी जवाबदेह है। अगर राज्य सरकार ने इस मुद्दे पर कोई कदम नहीं उठाया तो मैं इस मुद्दे को संसद में उठाऊंगी। पुरुषों के फॉर्म क्यों नहीं रिजेक्ट किए गए। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना का यह घोटाला पहले चरण का है। एनसीपी एसपी की सांसद सुप्रिया सुले ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि पीएम मोदी ने विदेश जाने वाले प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व करने के लिए विपक्षी नेताओं पर भी विश्वास दिखाया जोकि उनके बड़प्पन को दिखाता है।

पीएम मोदी की तारीफ की
सुप्रिया ने कहा कि जब देश की बात आती है तो पहले देश आता है, फिर राज्य और उसके बाद पार्टी फिर परिवार। जब हमें किरेन रिजिजू का फोन आया तो उन्होंने कहा कि सुप्रिया आपको देश के लिए 10 दिन देने होंगे। यह पीएम की महानता थी कि उन्होंने प्रतिनिधिमंडलों के लिए विपक्षी नेताओं को विदेश भेजा। वहीं आज उन्होंने महाराष्ट्र की एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox