देश का रक्षक बना हादसे का शिकार, छुट्टी पर आए सैनिक की खाई में गिरकर मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश का रक्षक बना हादसे का शिकार, छुट्टी पर आए सैनिक की खाई में गिरकर मौत

देवाल/चमोली/ अनीशा चौहान/-  उत्तराखंड के चमोली जनपद अंतर्गत देवाल विकासखंड के चौड़ गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। लैंसडौन में तैनात 12 गढ़वाल राइफल के जवान वीरेंद्र सिंह (35) का पांव फिसलने से खाई में गिरने के कारण निधन हो गया। वे एक दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने घर आए थे।

200 मीटर गहरी खाई में गिरा जवान
जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र सिंह किसी अन्य गांव से देर शाम अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में संतुलन बिगड़ने के कारण वे करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गए। घटना की सूचना मिलने पर गांव के लोगों ने रात में ही रेस्क्यू कर वीरेंद्र को खाई से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही वीरेंद्र ने दम तोड़ दिया।

परिवार में मातम, गांव में शोक

वीरेंद्र सिंह चौड़ गांव निवासी एवं पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख हरेंद्र सिंह कोटड़ी के छोटे भाई थे। वीरेंद्र सिंह का इस प्रकार असमय निधन हो जाना पूरे गांव के लिए स्तब्ध कर देने वाला है। गांव में शोक की लहर फैल गई है और परिजन गहरे सदमे में हैं।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox