देवाल/चमोली/ अनीशा चौहान/- उत्तराखंड के चमोली जनपद अंतर्गत देवाल विकासखंड के चौड़ गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। लैंसडौन में तैनात 12 गढ़वाल राइफल के जवान वीरेंद्र सिंह (35) का पांव फिसलने से खाई में गिरने के कारण निधन हो गया। वे एक दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने घर आए थे।
200 मीटर गहरी खाई में गिरा जवान
जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र सिंह किसी अन्य गांव से देर शाम अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में संतुलन बिगड़ने के कारण वे करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गए। घटना की सूचना मिलने पर गांव के लोगों ने रात में ही रेस्क्यू कर वीरेंद्र को खाई से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही वीरेंद्र ने दम तोड़ दिया।
परिवार में मातम, गांव में शोक
वीरेंद्र सिंह चौड़ गांव निवासी एवं पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख हरेंद्र सिंह कोटड़ी के छोटे भाई थे। वीरेंद्र सिंह का इस प्रकार असमय निधन हो जाना पूरे गांव के लिए स्तब्ध कर देने वाला है। गांव में शोक की लहर फैल गई है और परिजन गहरे सदमे में हैं।


More Stories
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
UGC रोल बैक पर सरकार झुकी, करणी सेना की दो मांगें मंजूर
भूमि बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार