कॉलेज स्टाफ की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने दी जान, उदयपुर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कॉलेज स्टाफ की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने दी जान, उदयपुर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

उदयपुर/अनीशा चौहान/-   राजस्थान के उदयपुर स्थित पेसिफिक डेंटल कॉलेज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जम्मू-कश्मीर की रहने वाली श्वेता सिंह, जो बीडीएस फाइनल ईयर की छात्रा थीं, ने गुरुवार देर रात कॉलेज के हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने कॉलेज के स्टाफ और प्रशासन पर मानसिक उत्पीड़न और करियर बर्बाद करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकी मिली छात्रा
जानकारी के अनुसार, यह घटना भीलों का बेदला क्षेत्र स्थित पेसिफिक डेंटल कॉलेज की है। श्वेता सिंह की रूममेट ने उन्हें रात लगभग 11 बजे हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका पाया। तुरंत उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जो मौके पर पहुंची और जांच के दौरान सुसाइड नोट भी बरामद किया।

सुसाइड नोट में लगाए गए आरोप
श्वेता सिंह द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा है कि कॉलेज के कुछ शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा उन्हें पिछले दो वर्षों से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने विशेष रूप से माही मैडम और भागवत सर का नाम लिया है और लिखा –”इन्होंने बहुत टॉर्चर किया, मेरे करियर की ऐसी-तैसी कर दी।” साथ ही, उन्होंने मांग की है कि इन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

कॉलेज में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन
घटना के बाद कॉलेज में तनावपूर्ण माहौल बन गया। छात्राओं और छात्रों ने मिलकर कॉलेज परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन छात्रों पर अनावश्यक दबाव डालता है, पढ़ाई को लेकर अनियमितता रहती है और मानसिक उत्पीड़न का माहौल बना रहता है। छात्रों ने श्वेता के लिए न्याय की मांग करते हुए दोषी शिक्षकों को बर्खास्त करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस जांच शुरू, केस दर्ज
उदयपुर पुलिस ने छात्रा के सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जिन कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी।

कॉलेज प्रशासन ने बनाई जांच समिति
दूसरी ओर, कॉलेज प्रशासन ने भी एक आंतरिक जांच समिति गठित करने की घोषणा की है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि वे मामले की निष्पक्ष जांच करवाएंगे और यदि किसी की गलती पाई जाती है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox