अनीशा चौहान/- सोशल मीडिया पर सक्रिय पायल मलिक एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। इस बार उन्होंने मां काली के गेटअप में एक वीडियो बनाया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। वीडियो पर भारी विरोध के बाद पायल को न केवल वीडियो डिलीट करना पड़ा, बल्कि सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगनी पड़ी। इसके अलावा उन्हें सज़ा के तौर पर एक धार्मिक स्थल पर लंगर सेवा के दौरान बर्तन मांजने को कहा गया, जिसे उन्होंने पूरे समर्पण से निभाया। इस दौरान पायल के कई इमोशनल वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
पोलिगैमी को लेकर पायल हमेशा रहे हैं चर्चा में
पायल मलिक शुरुआत से ही विवादों का हिस्सा रही हैं। उनके पति अरमान मलिक ने बिना तलाक लिए पायल की ही सबसे करीबी दोस्त कृतिका मलिक से दूसरी शादी कर ली। हैरानी की बात यह है कि पायल ने अरमान को तलाक नहीं दिया और दोनों पत्नियाँ एक ही छत के नीचे सौहार्दपूर्वक रह रही हैं। पायल और कृतिका के रिश्ते को बहनों जैसा बताया जाता है, लेकिन इस अनोखे रिश्ते को लेकर पायल पर पोलीगेमी (बहुपत्नीवाद) को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया गया है।
बिग बॉस ओटीटी में भी बना विवाद
पायल मलिक, अरमान और कृतिका के साथ बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आई थीं। शो से बाहर निकलने के बाद उन्होंने एक बयान में विशाल पांडे के एक हल्के कमेंट को गलत रूप में पेश किया, जिससे मामला बिगड़ गया। विशाल के “भाभी अच्छी लगती हैं” वाले कमेंट को लेकर अरमान ने नेशनल टीवी पर विशाल को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद पायल को सोशल मीडिया पर काफ़ी ट्रोल किया गया और उन्हें इस विवाद की जड़ बताया गया।
तलाक का ड्रामा और पब्लिसिटी के आरोप
शो से बाहर आने के बाद पायल ने यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि वह अरमान से तलाक लेने जा रही हैं। उन्होंने रोते हुए कई वीडियो बनाए और कहा कि जैसे ही अरमान और कृतिका बाहर आएंगे, वह अपने बेटे के साथ घर छोड़ देंगी। हालांकि बाद में यह तलाक कभी हुआ ही नहीं। इससे पायल पर पब्लिसिटी पाने के लिए भावनात्मक ड्रामा करने के आरोप लगे।
लीगल वाइफ वाले बयान से भी मचा बवाल
बिग बॉस से बाहर आने के बाद जब पायल को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ा, तो उन्होंने खुद को अरमान की “लीगल वाइफ” बताया और सारा दोष कृतिका पर डाल दिया। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नया बवाल खड़ा कर दिया और अंत में उन्हें फिर से सफाई देनी पड़ी।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी