तनुश्री दत्ता का भावुक वीडियो वायरल, मुंबई पुलिस ने घर पहुँचकर की पूछताछ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तनुश्री दत्ता का भावुक वीडियो वायरल, मुंबई पुलिस ने घर पहुँचकर की पूछताछ

-वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई

बॉलीवुड/अनीशा चौहान/-  बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मुंबई पुलिस हरकत में आ गई। बुधवार को पुलिस अधिकारियों की एक टीम तनुश्री के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात कर पूरी स्थिति की जानकारी ली। हालांकि, बाहर निकलने के बाद पुलिस ने मीडिया को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी और केवल इतना कहा कि “सब ठीक है”। वहीं सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने तनुश्री को थाने बुलाकर औपचारिक रूप से बयान दर्ज कराने को कहा है।

तनुश्री का भावुक बयान
तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोते हुए कई वीडियो शेयर किए, जिनमें उन्होंने दावा किया कि वह लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न का सामना कर रही हैं। वीडियो में तनुश्री ने कहा, “मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती। कृपया कोई मेरी मदद करे। बहुत हो गया है।” साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि यह उत्पीड़न 2018 से जारी है और उन्होंने इस संबंध में पहले भी पुलिस से संपर्क किया था, लेकिन उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत देने को कहा गया था।

घरेलू स्टाफ पर गंभीर आरोप
वीडियो में तनुश्री ने अपने घर में काम करने वाली नौकरानियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “मुझे अपने घर में काम करने वाली नौकरानियों से बहुत बुरे अनुभव हुए हैं। वे चोरी करती हैं और अजीब हरकतें करती हैं। मुझे अब अपना हर काम खुद करना पड़ता है क्योंकि मैं किसी पर भरोसा नहीं कर सकती। लोग मेरे घर का दरवाज़ा पीटते हैं। मुझे डर लगता है।”

MeToo के बाद से शुरू हुआ उत्पीड़न
तनुश्री ने बताया कि 2018 में जब उन्होंने MeToo अभियान के दौरान अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, तभी से उनका उत्पीड़न शुरू हुआ। उन्होंने उस समय इंडस्ट्री के कई लोगों के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिससे उन्हें काफी समर्थन और विरोध दोनों मिला था। उन्होंने यह भी कहा कि तब से आज तक उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया और जवाब
तनुश्री के वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर सहानुभूति जताई, लेकिन कुछ यूजर्स ने उनके इरादों पर सवाल भी उठाए। एक यूज़र ने लिखा, “मैं आपकी फैन हूं, लेकिन इस बार मुझे लगता है कि आप लाइमलाइट में रहने के लिए ऐसा कर रही हैं।” इस पर तनुश्री ने जवाब दिया, “सच में?? आपकी प्रोफाइल देखी। आज ही इंस्टा अकाउंट बनाया गया है सिर्फ यह कमेंट करने के लिए?” इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कई लोग तनुश्री के समर्थन में उतर आए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox