पायल मलिक एक बार फिर विवादों में घिरीं, मां काली के गेटअप से मच गया बवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पायल मलिक एक बार फिर विवादों में घिरीं, मां काली के गेटअप से मच गया बवाल

-धार्मिक भावनाओं को ठेस, माफी और सजा

अनीशा चौहान/-   सोशल मीडिया पर सक्रिय पायल मलिक एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। इस बार उन्होंने मां काली के गेटअप में एक वीडियो बनाया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। वीडियो पर भारी विरोध के बाद पायल को न केवल वीडियो डिलीट करना पड़ा, बल्कि सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगनी पड़ी। इसके अलावा उन्हें सज़ा के तौर पर एक धार्मिक स्थल पर लंगर सेवा के दौरान बर्तन मांजने को कहा गया, जिसे उन्होंने पूरे समर्पण से निभाया। इस दौरान पायल के कई इमोशनल वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पोलिगैमी को लेकर पायल हमेशा रहे हैं चर्चा में

पायल मलिक शुरुआत से ही विवादों का हिस्सा रही हैं। उनके पति अरमान मलिक ने बिना तलाक लिए पायल की ही सबसे करीबी दोस्त कृतिका मलिक से दूसरी शादी कर ली। हैरानी की बात यह है कि पायल ने अरमान को तलाक नहीं दिया और दोनों पत्नियाँ एक ही छत के नीचे सौहार्दपूर्वक रह रही हैं। पायल और कृतिका के रिश्ते को बहनों जैसा बताया जाता है, लेकिन इस अनोखे रिश्ते को लेकर पायल पर पोलीगेमी (बहुपत्नीवाद) को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया गया है।

 बिग बॉस ओटीटी में भी बना विवाद
पायल मलिक, अरमान और कृतिका के साथ बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आई थीं। शो से बाहर निकलने के बाद उन्होंने एक बयान में विशाल पांडे के एक हल्के कमेंट को गलत रूप में पेश किया, जिससे मामला बिगड़ गया। विशाल के “भाभी अच्छी लगती हैं” वाले कमेंट को लेकर अरमान ने नेशनल टीवी पर विशाल को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद पायल को सोशल मीडिया पर काफ़ी ट्रोल किया गया और उन्हें इस विवाद की जड़ बताया गया।

तलाक का ड्रामा और पब्लिसिटी के आरोप
शो से बाहर आने के बाद पायल ने यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि वह अरमान से तलाक लेने जा रही हैं। उन्होंने रोते हुए कई वीडियो बनाए और कहा कि जैसे ही अरमान और कृतिका बाहर आएंगे, वह अपने बेटे के साथ घर छोड़ देंगी। हालांकि बाद में यह तलाक कभी हुआ ही नहीं। इससे पायल पर पब्लिसिटी पाने के लिए भावनात्मक ड्रामा करने के आरोप लगे।

लीगल वाइफ वाले बयान से भी मचा बवाल
बिग बॉस से बाहर आने के बाद जब पायल को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ा, तो उन्होंने खुद को अरमान की “लीगल वाइफ” बताया और सारा दोष कृतिका पर डाल दिया। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नया बवाल खड़ा कर दिया और अंत में उन्हें फिर से सफाई देनी पड़ी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox