कोरोना से हुआ फिल्म निर्माता अनिल सूरी का निधन, बॉलीवुड को लगा एक और बड़ा झटका,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना से हुआ फिल्म निर्माता अनिल सूरी का निधन, बॉलीवुड को लगा एक और बड़ा झटका,

मुंबई/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता अनिल सूरी की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण गुरुवार को मौत हो गई। वह 77 साल के थे। उन्होंने राज कुमार और रेखा स्टारर फिल्म ‘कर्मयोगी’ और ‘राजतिलक’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था। भासकर में छपी खबर के मुताबिक, अनिल सूरी के भाई और निर्माता राजीव सूरी ने उनके मौत की पुष्टि की है। राजीव सूरी ने बताया कि उन्हें 2 जून से बुखार था। उन्हें अगले दिन सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

अस्पताल में नहीं मिला बेड
राजीव सूरी ने बताया कि अनिल को लीलावती और हिंदूजा अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां बेड ही नहीं दिया गया। फिर उन्हें बुधवार को एडवांस मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उन्हें म्युनिसिपलिटी के अस्पताल में बुधवार रात भर्ती किया गया। गुरुवार को डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर डाल दिया गया।

हाल ही में संगीतकार वाजिद खान की कोरोना से हुई थी मौत
हाल ही में संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद खान का 42 साल की उम्र में 31 मई को मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया था। किडनी की समस्या से जूझ रहे वाजिद आखिरी दिनों में कोरोना से संक्रमित थे। वाजिद ने बतौर सिंगर सलमान खान के लिए श्हमका पीनी है। मेरा ही जलवा समेत कई हिट गाने भी गाए थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox